चंबा सांप को पकड़ कर व्यक्ति ने मुंह में डंक मरवाया, मौत

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

सांप को दूर से ही देखकर जहां हर कोई सहम जाता है, वहीं एक व्यक्ति ने सांप को पकड़ कर अपने मुंह में डाल लिया और अपनी मौत को दावत दे दी।

घटना उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल के संध्वार गांव की है। रविवार शाम को देवो (38)पुत्र नंदू ने नशे में एक सांप को पकड़ लिया। उसके बाद उससे जबरदस्ती कभी अपने हाथ पर तो कभी मुंह में डंक मरवाने लगा।

इसका वीडियो भी बनाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले तो सांप अपनी जान बचाने के लिए व्यक्ति के चंगुल से छूटने का प्रयास करता रहा लेकिन जब वह नहीं छूटा तो गुस्से में आकर उसने देवो के मुंह को डस लिया।

कुछ देर बाद उसने सांप को छोड़ दिया लेकिन मुंह में सर्पदंश के कारण जीभ में जहर फैल चुका था और जीभ में सूजन आ गई, जिसके चलते देर शाम को उसके मुंह के अंदर जहर फैलने से उसकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने बताया कि देवो घर में अकेला ही रहता था और आए दिन ऐसी शरारतें करता रहता था। उसने जानबूझ कर मौत को गले लगा लिया। लोग उसकी इस मौत से स्तब्ध हैं।

ग्राम पंचायत करवाल के प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उनको देवो की मौत की सूचना मिली है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है, जिसको देखने से लगता है कि देवो ने जबरदस्ती सांप को पकड़ कर अपने मुंह में डंक मरवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...