जनता महंगाई से त्रस्त और सरकार प्रचार में मस्त : चन्द्र कुमार

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

पूर्व सांसद एवं वर्तमान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रो चंद्र कुमार ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत भाली में लोगों से सीधा संबाद किया सभी बूथों पर लोगों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रो चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर जीतकर सत्तासीन हुई थी, लेकिन न तो महंगाई खत्म हुई और न ही बेरोजगारी व भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तथा महंगाई के बोझ तले जनता दब कर रह गई।

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल के दाम 50 से 60 रुपये व रसोई गैस 450 से 500 रुपये में मिल जाती थी, लेकिन तब भाजपा नेता खूब हो-हल्ला करते थे। इसके विपरीत आज महंगाई आसमान छू रही है तो सब चुप हैं।

बेरोजगारी अपने चरम पर है । उन्होंने कहा कि वहीं उन्होंने स्थानीय विधायक को घेरते हुए कहा कि जिस पुल का उद्घाटन आज अर्जुन कर रहे है वो भी कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा की वर्तमान विधायक विकास करवाने में नाकाम रहे हैं और जो विकास कार्य कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में करवाए थे उनपर ही पट्टिकाएं लगाकर वाहवाही लूट रहे हैं ।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, के अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया ,मनमोहन सिंह ,अखिल,जतिंदर धीमान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।‌

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...