नूरपुर में पिछले दिनों से बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए नूरपुर पुलिस ने कसी कमर- पुलिस द्वारा दो चोरों को पकड़ा

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर में पिछले दिनों से बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए नूरपुर पुलिस ने कमर कस ली है। नूरपुर के प्रमुख व्यवसायिक कस्बे जसूर में चोरों से लोग खासे परेशान हैं। आये दिन चोर दुकानों के साथ वाहनों को भी निशाना बना रहे हैं।

इस मामले में डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नूरपुर इलाके में पिछले दस दिनों से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है और पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी तक इंदौरा और सुलयाली से दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इलाके में रात्रि गश्त बढ़ा दी है और जल्द ही इन वारदातों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग भी सतर्क रहें। सड़क किनारे अपने वाहन पार्क करते समय सावधानी बरतें।

वहीं उन्होंने व्यापारिक कस्बे के दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वह अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के रुख सड़क की और भी करें जिससे हर गतिविधि की जानकारी मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...