शारदीय नवरात्रि पर्व होने वाला है प्रारंभ, जानिए घटस्थापना का मुहूर्त और विधि

--Advertisement--

Image

 

वर्ष में चार नवरात्रि आती है। चैत्र माह में बड़ी नवरात्रि और आषाढ़ और आश्विन माह में शारदीय नवरात्रि, जिसे छोटी नवरात्रि कहते हैं। पहले साधना की और दूसरी साधना और उत्सव दोनों की होती है। यह दोनों ही नवरात्रि आम लोगों के लिए है जबकि आषाढ़ और माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं।

यह दोनों ही तंत्र साधना की नवरात्रि होती है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। इस वर्ष 2021 में 6 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के बाद 7 अक्टूबर गुरुवार को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होगा जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।

1. घट स्थापना मुहूर्त :* घट स्थापना का समय या मुहूर्त प्रात:काल 06 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। स्थानीय पंचांग भेद के अनुसार मूहूर्त में घट-बढ़ हो सकती है।

2. व्रत पारण समय : नवरात्रि का पारण 15 अक्टूबर को समय 6 बजकर 22 मिनट के बाद होगा।

3. डोली पर सवार होकर आ रही है माता जी : नवरात्रि के पर्व में इस बार माताजी डोली पर सवार होकर आएंगी। कहते हैं कि नवरात्रि की शुरुआत यदि सोमवार या रविवार को हो तो इसका अर्थ है कि माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो तो माता डोली पर सवार होकर आती है।

4. घटस्थापना के लिए आवश्यक सामग्री: सप्त धान्य, चौड़े मुंह का मिट्टी का एक बर्तन, पवित्र मिट्टी, कलश, जल, आम या अशोक के पत्ते, सुपारी, जटा वाला नारियल, साबुत चावल, लाल वस्त्र, पुष्प। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है।

5. कैसे करें घट स्थापना: पहले मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य रखें, अब एक कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग पर नाड़ा बांधकर उसे उस मिट्टी के पात्र पर रखें, अब कलश के ऊपर पत्ते रखें, पत्तों के बीच में नाड़ा बंधा हुआ नारियल लाल कपड़े में लपेटकर रखें। अब कलश पूजा करें और गणेश वंदना के बाद फिर देवी का आह्वान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरादून-हरिद्वार भ्रमण: वानिकी छात्रों ने सीखा शोध और प्रसंस्करण का कार्य

हिमखबर डेस्क डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, औद्यानिकी...

हिमकेयर में दवाओं के पैसे मांगने का आरोप, फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, जानें क्या हुई कार्रवाई

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में हिमकेयर...

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...