प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस तंत्र हो रहा नाकाम साबित-चौधरी चंद्र कुमार

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार और कुल्लू में दलित दंपति पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जवाली कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार जवाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा तथा इस मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर हो रहे हमले चिंतनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुल्लू में भी पूर्व प्रधान परस राम व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि इस हमले में गंभीर तौर पर घायल परस राम का निधन हो गया जबकि उसकी पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उक्त परिवार व दलितों के साथ है और अन्याय के खिलाफ खड़ी है।

चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस तंत्र नाकाम होकर रह गया है। चौधरी चन्द्र कुमार ने इस परिवार को सरकारी नोकरी देने व उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए अन्यथा प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...