भलाड शिव मन्दिर में हुई चोरी, चोर उड़ा ले गए दान पेटी 

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत गांव भलाड़ के शिव मंदिर में बीती रात चोरों ने शिव मंदिर से दानपात्र चुरा लिया । जिसमें 3,4 हजार रुपए थे । अब तो चोरों ने शिव भगवान को भी नहीं बख्शा ।

चोरी की घटना का बुधवार सुबह उस समय पता चला जब मंदिर में स्थानीय लोग पूजा अर्चना के लिए आए और पूजा करने के बाद जब अपनी श्रद्धा से पैसे चढ़ाने लगे तो मंदिर में दानपात्र ही नहीं मिला ।

यह गांव में दूसरी चोरी की घटना सामने आई है । पहले गाड़ी की बैटरी , अब शिब मंदिर में चोरी । जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है ।

इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों तथा युवा मण्डल भलाड़ के अध्यक्ष करण पगरोत्रा ने पंचायत प्रधान मंगल सिंह को दी।  मंगल सिंह ने कहा कि चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। चोरी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।  पंचायत इस पर कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...