राजनीतिक वाहवाही लूटने के चक्कर में भाजपा ने धीमी टीकाकरण योजना को अमलीजामा दिया

--Advertisement--

Image

देहरागोपीपुर 18 सितम्बर- शीतल शर्मा

दो करोड़ कोविड रोधी टीके प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाली सरकार ने अपनी राजनीतिक वाहवाही लूटने के चक्कर में देश में फैले हुए कोरोना भय में जीवनयापन कर रही जिंदगियों को दरकिनार करके धीमी टीकाकरण योजना को अमलीजामा दिया हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चीन के 2.24 करोड़ लोगों का वैक्सीन लगाने के विश्व रिकार्ड को तोड़ने के लिए केंद्र की सरकार के इस राजनीतिक ड्रामे को अंजाम देने के लिए षड्यंत्रकारी राजनीति का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। जिला काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर टीकाकरण का बना विश्वरिकार्ड ने दर्शाया है कि देश के करोड़ो लोग अभी भी कोविड विरोधी टीकाकरण से वंचित हैं।

उन्होंने कहा की अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए देश की जनता लम्बी लाइनों में अपने हाथों में पंजीकृत किये गए स्लॉट के कागज खड़े होकर इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा की स्लॉट बुकिंग की आड़ में निर्धारित संख्या में ही प्रतिदिन टीकाकरण करने के पीछे वैक्सीन का भंडारण प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व रिकार्ड बनाने का काला खेल हुआ है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की देश के प्रति सर्व न्योछावर करने की डींगे मारने वाली भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री की गिर रही लोकप्रियता को बचाने के लिए देश की जनता को राजनीतिक धोखा देकर उनके उनके जीवन को संकट में डाला है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के वैक्सीन भंडार करने के काले खेल के कारण लोगों का समय पर टीकाकरण नहीं हुआ।

जिसके परिणाम स्वरूप कोरोना कार्यकाल के दौरान मृत्यु के आगोश में जाने के वालों का आंकड़ा भी बड़ा है।कांग्रेस नेता सपन सूद ने लोगों की जान पर खेलकर केंद्र की सरकार द्वारा अपने राजनीतिक हित के लिए रचित किया गया विश्व रिकॉर्ड इतिहास के काले पन्नों पर लिखा जाएगा। उन्होंने कहा की पढ़े लिखे बेरोजगार वर्ग को दो करोड़ सरकारी नौकरियाँ देने का जूठा वायदा करके केंद्र की सत्तासुख भोग रही सरकार जनहित के प्रत्येक मुददे पर असफल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल विश्वविद्यालय खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय LLM कोर्स, 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा दाखिला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक...

शिक्षकों की नौकरी का मौका, 5 पदों के लिए 12 अक्टूबर को इंटरव्यू

विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 5 पदों पर भर्ती...