गंगथ की पँचायत भलाख के गांव बासा में रह रहा गरीब परिवार

--Advertisement--

Image

गंगथ की पँचायत भलाख के गांव बासा में रह रहा गरीब परिवार, बीबी नियामती चेरिटेबल ट्रस्ट ने राशन देने व दवाई का उठाया बीड़ा 

नूरपुर- देवांश राजपूत

गंगथ की पँचायत भलाख के गांव बासा में 55 बर्षीय कुलदीप सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। कुलदीप के साथ कुलदीप की 35 बर्षीय पत्नी वीना देवी, लड़की सपना, 9 बर्षीय व बेटा अंश 6 बर्षीय है।

कुलदीप पिछले तीन बर्ष से अधरंग का शिकार हो गया था जोकि अभी तक ठीक नही हुआ और कुलदीप चलने फिरने में भी लाचार है। कुलदीप की पत्नी वीना देवी भी कुछ समय से बीमार है और चारपाई पर है वो भी चलने फिरने में लाचार है।

परिवार बड़ी मुश्किल के साथ अपना जीवन यापन कर रहा है।कई समय तो परिवार को दिन में एक समय भी भोजन नसीब नही होता है। कभी कभार गांव बाले कुछ-न कुछ खाने को दे जाते है।

जब इसके बारे में बीबी नियामती चेरिटेबल ट्रस्ट को पता चला तो वे अपनी टीम के साथ कुलदीप सिंह के घर गए और उन्हें एक महीने का राशन दिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु वाला ने कुलदीप के परिवार को हर संभब मदद करने का आश्वाशन दिया।

बीबी नियामती चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु वाला ने बताया कि हम गांव बासा में आए हैं। यहां एक बहुत गरीब परिवार रहता ह इस घर का जो मुखिया हैं वह पिछले तीन साल से बीमार है। जिसकी वजह से इनकी स्थिति ठीक नहीं है।

रेणु ने सरकार व प्रशासन से अपील की है की इस परिवार की मदद की जाए। रेणु ने कहा की हम यहां अपने ट्रस्ट की टीम के साथ आए हैं और हमने इन्हें राशन मुहैया करवाया है। रेणु ने जनता से भी अपील की है की इस परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...