फोरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला की रिपोर्ट खोलेगी मौत के सही कारणों से राज

--Advertisement--

Image

फोरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला की रिपोर्ट खोलेगी मौत के सही कारणों से राज,मृतक के पिता की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर प्रशासन की ओर से प्रभावित को सहायता राशि भी जारी नहीं हो पाई है।

धर्म नेगी- चुराह

चुराह विस क्षेत्र के करातोट में मकान में आग लगने से दम घुट कर मरने वाले पिता और उसके बच्चों का बुधवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।

मृतकों के बिसरे अब जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला भेजे जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर धर्मशाला से मंगलवार देरशाम पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य एकत्रित किए। बुधवार की सुबह भी साक्ष्य एकत्रित किए गए। देरशाम फोरेंसिक टीम वापिस धर्मशाला के लिए रवाना हो गई।

मुहम्मद रफी के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उसके बाद धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। मृतक के पिता की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर प्रशासन की ओर से प्रभावित को सहायता राशि भी जारी नहीं हो पाई है।*

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि करातोट में काल का ग्रास बने चार लोगों के मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। कहा कि चिकित्सीय टीम मृतकों के बिसरे फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजेगी, जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...