ज्वालामुखी की हिरन पंचायत में पैरागलाईडर्स ने भरी उड़ान

--Advertisement--

Image

क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित: ध्वाला

देहरा 15 सितम्बर- शीतल शर्मा

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की हिरण पंचायत में आज पैरागलाईडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है।

उन्होंने बताया कि आज चार पैरागलाईडर्स ने ग्राम पंचायत सुरानी और फकेड़ की काली धार से उड़ान भरी और ग्राम पंचायत हिरन और दरीण में लैंडिंग की। उन्होंने कहा कि पैरागलाईडर्स द्वारा भरी गई यह उड़ान सफल व सुरक्षित मानी गई। उन्होंने कहा कि वह लम्बे समय से प्रयासरत थे कि क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए जिससे क्षेत्र के युवाओं का रोजगार के साथ पर्यटन के नए आयाम विकसित हो सकें।

इस अवसर पर मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट आॅफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स के संयुक्त निदेशक डाॅ सुरिंद्र ठाकुर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी हमीरपुर रवि धीमान, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी धर्मशाला संजय शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत हिरन हरि सिंह सहित पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...