प्रेम कुमार धूमल की तरह जे पी नड्डा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बने जयराम और अनुराग ठाकुर जाएंगे हाशिये पर: रत्नेश गुप्ता

--Advertisement--

Image

सरकार की विफलता और मुख्यमंत्री बदलने के बीच तेज़ हुई प्रदेश भाजपा में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई, भाजपा चुनाव तक मुख्यमंत्री की नेम प्लेट बदले; जनता सरकार बदल देगी: : रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी (हिप्र)

चम्बा- भूषण गुरुंग

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कुर्सी को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वो सही होती दिख रही है। मुख्यमंत्री के लागतार दिल्ली दौरे तो इसी बात की तरफ इशारा कर रहे है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कही।

पार्टी प्रभारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाल और चरित्र की बात करने वाली पार्टी का चेहरा बदलकर अपनी राजनीति चलाने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक मोर्चो पर जयराम ठाकुर सरकार की विफलता किसी से छुपी नही है।

इसी असफलता की आड़ में सूबे में एक राजनीतिक वर्चस्व की लडाई भी चल रही है। जिसमे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदीयो को किनारे लगाते हुए दिख रहे है। पहले धूमल अब जयराम और शायद आने वाले दिनों में अनुराग ठाकुर खुद को हाशिये पर पाए।

वर्चस्व की लड़ाई का आलम ये है कि कल तक जो बीजेपी “पार्टी विद अ डिफरेंस” (Party with a difference) थी आज वो “पार्टी विद डिफरेंसेस” (Party with differences) है। उन्होंने कहा कि हम फिर से दोहरा रहे है चुनावो तक भाजपा स्वछंद है मुख्यमंत्री की नेम प्लेट बदलने के लिए क्योंकि उसके बाद जनता इस सरकार को ही बदल देगी।

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सलीम मुहम्मद

9805269777

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...