हिमाचल: कर्मचारियों और पेंशनरों को छह फीसदी डीए की अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए छह फीसदी डीए देने की अधिसूचना जारी कर दी है। डीए एक जुलाई 2021 से दिया जाएगा। सितंबर माह की एक अक्तूबर को मिलने वाली तनख्वाह में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त दे दी जाएगी। 1 जुलाई से 31 अगस्त 2021 तक मिलने वाले अतिरिक्त एरियर को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज 1 अक्तबूर से देय होगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया कि डीए की किस्त को मौजूदा 153 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर 159 प्रतिशत कर दिया है। जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हुए हैं और कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं, उन्हें डीए की किस्त का एरियर उनके खातों में नकदी के रूप में डाला जाएगा। हालांकि निगमों-बोर्डों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों को डीए की यह किस्त उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...