कोरोना मरीज महिला के साथ रेप, तबीयत बिगडऩे से अगले दिन ही मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंंटर में कोरोना संक्रमित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुराने भोपाल के काजी कैंप में रहने वाली महिला से छह अप्रैल को बीएमएचआरसी में दुष्कर्म हुआ। महिला ने इसकी जानकारी अस्पताल की नर्सेज को दी।

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। दुष्कर्म की धारा-376 में मामला भी दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस या अस्पताल ने इसकी जानकारी महीनेभर बाद भी परिवार को नहीं दी है, जबकि घटना के तुरंत बाद पीडि़त की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वो वेंटिलेटर पर चली गई थी।

अगले दिन उसकी मौत हो गई। छह अप्रैल को हुई इस घटना पर निशातपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस आरोपी पर दुष्कर्म की घटना से दो दिन पहले ही एक संक्रमित नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया गया था। 3 या 4 अप्रैल को भोपाल मेमोरियल अस्पताल में एक महिला को कोरोना होने के बाद भर्ती किया गया था।

एक मेल स्टाफ छह अप्रैल को सुबह चार बजे उसके कमरे में आया और बोला- चेकअप करना है। फिर वह मरीज के पूरे शरीर पर ऊपर से नीचे हाथ फेरने लगा। मरीज ने पूछा कि ये कौन सी जांच है? इसके बाद वह उसे बाथरूम में ले गया और बोला- सलवार उतारो। फिर प्राइवेट पाट्र्स में अश्लील हरकत करने लगा।

महिला ने रोका तो वह उसे बाहर लेकर आया। फिर महिला के बेड पर आने के बाद शरीर को छूने लगा और प्राइवेट पाट्र्स की जांच करने के नाम पर छेड़छाड़ करने लगा। मरीज ने ये बात अस्पताल की कृष्णा बाई को बताई और फिर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ सिस्टर जिंसी को जानकारी दी।

इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। ऐसी ही एक दूसरी घटना को इसी सफाई कर्मी ने दो दिन पहले भी अंजाम दिया था। उसने हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ से छेड़छाड़ की थी। वाकया चार अप्रैल को रूम नंबर चार का है। तब सफाई कर्मी रात को करीब 3:45 बजे रूम में आया। उस वक्त नर्स सो रही थी।

आरोपी महिला की कलाई पकड़कर चेक करने लगा। महिला की नींद खुली और उसने सफाई कर्मी से पूछा- ये क्या कर रहे हो, इस पर वह चुप रहा और उसकी जांघ छूने लगा। थोड़ी देर बाद कपड़े उतारने लगा। इस पर महिला चिल्लाई तो वो मॉनिटर चेक करने लगा और चला गया। मरीज ने घटना की जानकारी वॉर्ड के स्टाफ को दी। महिला ने बताया कि आरोपी का नाम संतोष है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...