
लंज- निजी संवाददाता
धर्मशाला कॉलेज में पढ़ने बाले बच्चों को महाविद्यालय पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
धर्मशाला में पढ़ने बाले बच्चों में वैष्णवी , अंजली, अंकिता, अंकिता चौधरी, अभय, क्षितिज, सन्नी, खुशवु ने बताया कि सुबह हारचक्कियां से धर्मशाला को सुबह 6:30 बजे चलने वाली बस व सुबह 7 बजे से नगरोटा सुरिया से धर्मशाला चलने बाली बस बन्द है ।
कालेज का समय 9:30 बजे है, जो एक मात्र बस धर्मशाला के लिए जा रही है। वह 10 बजे धर्मशाला पंहुचती है तथा शाम को गगल से 3 बजे लंज के लिए निकलती है व कालेज छूटने का समय 4 बजे के वाद का है ।
जिसकी बजह से सुबह न तो टाईम से बच्चे महाविद्यालय पंहुच पाते है और न ही शाम को टाईम से घर पंहुच पाते है। क्योंकि शाम को 3 बजे के वाद कोई सरकारी वस सर्विस नहीं है शाम को गगल से 4:30 व 6:10 पर चलने वाली वसें बन्द है।
वहीं बच्चों की इस समस्या को देखते हुए प्रधान लंज खास आशा देवी, प्रधान अपर लंज रेखा देवी, उप प्रधान लंज खास हंसराज, वीडीसी लंज प्रीतम सिंह,व्यापार मंडल प्रधान नसीव सिंह,चंगर संघर्ष समिति प्रधान जन्म सिंह,दशहरा कमेटी प्रधान विनोद चौधरी ने अपील की है कि बन्द पड़ी हुई बसों को तुरन्त चलाया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
वहीं आरएम पंकज चढ़ा ने बताया कि बच्चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया जाएगा।
