शाहपुर भाजपा का एक दिवसीय त्रिदेव सम्मेलन सोमवार को सामुदायिक भवन 39 मील में होगा शुरू

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर भाजपा का एक दिवसीय त्रिदेव सम्मेलन सोमवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में शुरू होगा। जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्नाना, काँगड़ा- चंबा के संगठन मंत्री राज पाल, ज़िला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग काँगड़ा के प्रभारी जय सिंह उपस्थित होंगे ।

सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी विशेेष रूप से उपस्थित रहेंगी । इस सम्मेलन में शाहपुर विधान सभा के सभी पोलिंग बूथ के बूथ अध्यक्ष बूथ पालक व बूथ लेवल एजेंट भाग लेंगे ।

इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक अवस्थी ने बताया की सम्मेलन की सारी तैयारी कर ली गयी है व इससे भाजपा के त्रिदेवों को संगठन व सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का ज्ञान मिलेगा व आने वाले चुनावों में भाजपा के पुनः सरकार बनाने में योगदान मिलेगा ।

शाहपुर भाजपा के सभी बूथों पर सभी त्रिदेवों को इस एक दिवसीय सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह है ।भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के भरपूर मेहनत कर रहे हैं ।

मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ने बताया कि इस समेलन की व्यवस्था के लिए बिबिन्न समितियाँ बनाई गई हैं । व सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...