कांगड़ा में धू-धू जली दुकान, सिविल अस्पताल के सामने लपटें देख मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

सिविल अस्पताल कांगड़ा के सामने स्थित एक दुकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देर रात करीब तीन बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण तो पा लिया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...