दाने-दाने को मोहताज भलाड गांव का एक गरीब परिवार

--Advertisement--

Image

हर संभव इस परिवार की मदद की जाएगी डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल

भलाड/ज्वाली- शिबु ठाकुर

सरकारों के दावे उस समय दम तोड़ते हुए नज़र आ जाते हैं जब देश में कई ऐसे लोग मिल जाते हैं जो अभी भी ऐसी ग़रीबी भरी जिंदगी जी रहे होते हैं कि मानो वह जिंदगी नहीं मर मर कर कीड़े मकोड़ों की तरह जी रहे हो ऐसा ही देखने को मिला उपमंडल ज्वाली की पंचायत भलाड के वार्ड 2 मे यहां एक परिवार ऐसे ही ग़रीबी के चलते कीड़े मकोड़ों की तरह मर मर कर जिंदगी जी रहा है

भलाड के वार्ड 2 की शिनो देवी का कच्चा मकान

बता दें कि जब हिमाचल में जयराम की सरकार बनी थी तो इन्होंने कहा था कि किसी भी ग़रीब के घर की छत कच्ची नहीं रहेगी पर यह सब देखकर साफ़ है कि इस सरकार के दावे भी दम तोड़ चुके हैं । बता दे कि शिनो देवी 75 वर्षीय वृद्ध महिला 4 साल से बीमारी से जूझ रही है ।

जो परिवार के पास जमा पूंजी थी वह शिनो देवी के इलाज में लगा दी , परिवार इतना गरीब है कि उनका पालन पोषण भगवान के सहारे चल रहा है उनके घर में छः सदस्य हैं शिनो देवी का एक वेटा जिसका 48 वर्षीय है लेकिन  मानसिक संतुलन सही ना होने  से वह अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर सकता जमा पूंजी न होने बच्चों की पढ़ाई भी रूक चुकी है ।

मकान की हालत भी इस कदर है कि जगह जगह दरारें आ गई है  और कभी भी गिर सकता है गरीब  परिवार के मेंबरों ने कहा कि वह इस सबंधी कई बार मांग कर चुके हैं कि उनकी मदद की जाए व सरकार उनके घर को पक्का बनाने के लिए फंड दे पर अभी तक किसी ने भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया।

गरीब परिवार की बेटी लक्ष्मी ने भी स्वयंसेवी संस्थाओं और विधायक अर्जुन ठाकुर से मदद गुहार लगाई है जिससे  हमारी रूकी हुई पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके व दादी का इलाज़ किसी बड़े अस्पताल में हो सके  बस एक नया जीवन मिल सकें ।

*पंचायत प्रधान के बोल*
_*इस बारे में पंचायत प्रधान मंगल सिंह और वार्ड सदस्य प्रभात सिंह  से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमने पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की है  अस्पताल जाने की और रोजमर्रा की चीजों के लिए सहायता की है उन्होंने कहा कि  एक स्कीम में मकान भी डाला है और जब भी यहां हमारी नवनिर्वाचित पंचायत में मकान बनना शुरू होंगे  तो प्राथमिकता के आधार पर मकान  का निर्माण किया जाएगा।_

*क्या कहते हैं उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल*

_वही इस बारे उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने कहा कि इस  परिवार के बारे में जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है जिस पर प्रशासन द्वारा इस परिवार की हर सम्भव सहायता की जाएगी।_

--Advertisement--
--Advertisement--

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...