करेरी में दर्दनाक हादसा, नहाते समय डूबा 24 वर्षीय छात्र, मौत; परिवार में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कागंड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा धर्मशाला के करेरी के हाफ प्वाइंट पर हुआ। मृतक की पहचान शशांक आर्यन (24 वर्षीय) निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। शशांक आर्यन इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब में पढ़ाई करता था।

बताया जा रहा है कि 17 मई को शशांक अपने दोस्तों के साथ ‘विजय एडवेंचर’ संस्था के माध्यम से गाइड लेकर करेरी झील ट्रैक पहुंचा था। अगले दिन सभी लोग करेरी गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे ‘हाफ पॉइंट’ के पास पहुंचने पर शशांक ने नाले में नहाने की इच्छा जताई।

दोस्तों के मना करने के बावजूद वह पानी में उतर गया और नहाते-नहाते गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय गाइडों ने उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के साथियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मतदान करेगा शिक्षक या खुलेगा स्कूल? एकल अध्यापकों की ड्यूटी को लेकर बड़ा कंफ्यूजन

हिमखबर डेस्क पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के मतदान...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

हिमखबर डेस्क ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD)...