जी हां यहां बरसात में भी प्यासे हैं लोग, पिछले 10 दिनों से पीने के पानी के लिए तड़प रहे लोग

--Advertisement--

Image

जवाली, अनिल छांगू

नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं-7 के पार्षद सीमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पानी की समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग जवाली के कार्यालय में पहुंचा तथा पानी की समस्या को लेकर विभागीय कार्यालय का घेराव किया। नगरपार्षद सीमा देवी सहित महिलाओं ने कहा कि हम पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तथाब दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को फोन किया जाता है तो विभागीय अधिकारी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भेदभाव के चलते हमारे साथ ऐसा किया जा रहा है तथा पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग पानी की सप्लाई देने में असमर्थ है तो नगर पंचायत के हवाले कर दे। नगर पंचायत स्वयं आउटसोर्स पर कर्मी रखकर पानी की समस्या को हल करवा लेगा। महिलाओं ने चेताया कि अगर समस्या का हल नहीं किया तो कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।

बाद में जेई अजय शर्मा मौका पर पहुंचे और लोगों को समझाने लगे लेकिन वार्डवासी एक्सईएन से जबाब लेने को अड़ गए तथा मौका से जल शक्ति विभाग जवाली के एक्सईएन नदारद रहे। गुस्साए लोगों ने ‘जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारे सड़क पर खड़े होकर लगाए। बाद में एक्सईएन मौका पर पहुंच गए तो लोगों ने उनको पानी की समस्या बारे बताया।

क्या कहते हैं एक्सईएन नीरज भोगल
जल शक्ति विभाग जवाली के एक्सईएन नीरज भोगल ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का हल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...