अपहरण कर युवती से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

सिरमौर में एक बार फिर एक युवती दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से युवती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नेपाली युवक को किन्नौर से गिरफ्तार किया है। व अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यशवंत नगर पुलिस चौकी के तहत एक नाबालिग नेपाली लड़की को 24 वर्षीय नेपाली युवक भगाकर ले गया था। लिहाजा, लड़की के पिता ने इसकी प्राथमिकी यशवंत नगर चौकी में करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से युवक के फोन की डिटेल हासिल की। पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए किन्नौर में युवक और लड़की को खोजने की मुहिम चलाई।

चौकी प्रभारी चेतन चैहान और मुख्य आरक्षी विकास ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्र रारंग गांव से लड़की और आरोपी युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले की पुष्टि डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियमएवं भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...