बाढ़ ने मचाई तबाही, टिप्पर और पुल बहा, सेब बागीचों को भी भारी नुकसान

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

उपमंडल आने के अमरबाग कुशकुटल में शुक्रवार देर रात्रि भारी बारिश ने खासी तबाही मचाई। क्षेत्र में उपजाऊ भूमि सहित फलदार सेब पौधों को नष्ट किया है.। बाढ़ ने सड़क किनारे खड़े एक टिपर को भी अपनी चपेट में लेकर उसे क्षति पहुंचाई है। छोटे पुल के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी है।

ग्रामीण बाढ़ के ख़ौफ़ से बेहद सहमे हुए हैं। बाढ़ के चलते कुटल अमर बाग क्षेत्र में तीन -चार घरों को भूस्खलन का खतरा पैदा होने से ग्रामीणों को अपने रिहायशी मकान छोड़कर बाहर खुले में रात गुजारनी पड़ी। भारी वारिश से हुई इस क्षति का जायजा लेने के लिए आनी से पुलिस व प्रशासन की टीम जल्द मौके के लिए रवाना होगी ।

तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि वे राजस्व टीम के साथ जल्द प्रभावित स्थल की ओर रवाना हो रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुँचने के बाद हालात का जायजा लिया जाएगा और राहत व बचाव कार्य भी शुरू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...