केंद्र सरकार की पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने की मनाही, गरीबों का खून चूस रही भाजपा की केंद्र सरकार- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

केंद्र सरकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाएगी। यह कह कर भाजपा की केंद्र सरकार ने साबित कर दिया की यह सरकार गरीबो का खून चूस रही है । यह कहना है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर का।

उन्होंने कहा कि अगर आकड़ो पर नजर डाले तो पता चलता है कि मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पेट्रोल पर 9रू और डीजल पर मात्र 3रू एक्साइज ड्यूटी लेती थी। आज भाजपा सरकार पेट्रोल पर 32रू और डीजल पर 31रू का टैक्स ले रही है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स के जरिए जनता से लगभग 22 लाख करोड़ रुपया वसूल चुकी है इससे आमजन और जनता का खून चूसा जा रहा है। जबकि अब तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम भी कम हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या जनता को राहत नहीं मिलनी चाहिए?

उन्होंने कहा कि जनता को पता चलना चाहिए कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। लेकिन जब उन दरों में कोई बदलाव नही हो रहा है तो देश मे डीज़ल और पेट्रोल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं।

तो ऐसे में क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए? उन्होनें की यह महंगाई और निरंकुश शासन के खिलाफ लोगों को खड़ा होना पड़ेगा और अवाम को अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी।

जारीकर्ता

संदीप सांख्यान

महासचिव, जिला कांग्रेस

बिलासपुर (हि.प्र)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...