साधू राम राणा बोले, टैट पास बेरोजगार शिक्षकों को सरकार दे विशेष बेरोजगारी भत्ता

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

टैट पास बेरोजगार शिक्षकों को सरकार दे विशेष बेरोजगारी भत्ता। पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा शिक्षकों के पक्ष में टैट पास को आजीवन मान्य करने का फैसला सही है, लेकिन टैट पास बेरोजगारों को इसका फायदा तभी मिलेगा या तो रोजगार मुहैया हो या फिर टैट पास के एवज में बेरोज़गारी भत्ता सरकार देना शुरू करे। क्योंकि इस से पहले भी टैट पास की अवधि सात साल थी लेकिन हजारों खाली पदों के होते भी सरकार द्वारा नौकरियां न देने के कारण टैट पास बेरोजगारों को रोजगार पाने के मामले में केवल निराशा ही हाथ लगी है|

यदि आजीवन मान्य टैट पास करने वाले बेरोजगारों को भी हजारों खाली पदों के होते हुए भी नौकरी सरकार द्वारा नहीं दी जाती है तो फिर इस टैट पास आजीवन मान्य अवधि का बेरोजगारों को क्या फायदा हुआ। अतः सरकार से मांग की जाती है कि टैट पास बेरोजगारों को समस्त खाली पड़े पदों पर सीधा बैच बाइज भरे या फिर पद पर मिलने वाले वेतन का पचास प्रतिशत बेरोजगारी भत्ता दिया जाए ताकि टैट पास बेरोजगार सम्मानित जीवन जी सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...