लाडली फाउंडेशन ने नूरपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

लाडली फाउंडेशन ने जिला कांगड़ा के नूरपुर ब्लॉक की उपाध्यक्ष शिपाली की अगुवाई में गांव वासा बजीरा में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर नूरपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष शिपाली, संध्या देवी एवं प्रतिभा संधू ने लगभग 20 पौधे रौपे। जिसमें अमरुद, हरड़, आंवला इत्यादि पौधे लगाए गए। इस मौके पर नूरपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष शिपाली ने कहा कि पेड़ों के रोपण के कई अन्य लाभ हैं। पौधारोपण के कई फायदे हैं।

उनके द्वारा मिलने वाले कुछ लाभों में हानिकारक गैसों, जो पर्यावरण को दूषित करते हैं, को अवशोषित करना, पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करना और गर्मियों के दिनों में छाया प्रदान करना शामिल है। उन्होंने बताया कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और सरकार ने अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रचार किया है।

उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग पौधारोपण करें। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह प्रयास बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधे हैं तो ही जीवन संभव है, इसलिए इस बरसात के मौसम में हर किसी को पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम बढ़ाना चाहिए। कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कई मौते हुई। इस लिए पेड़ पौधे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...