
चुवाड़ी, भूषण गुरुंग
भटियात विधानसभा क्षेत्र चुवाड़ी के तहसील कार्यालय में बरसों पुराना बना हुआ सार्वजनिक शौचालय अपनी बर्बता पर आँसू बहा रही है। शौचालय के अंदर इतनी गंदगी है कि शौचालय के अंदर लोगो को जाना दुर्भर हो गया है| शौचालय को देख के तो ऐसा लगता है कि जब से ये शौचालय बना हुआ है। तब से इस कि शुद्ध नही ली गई है। अंदर पूरा शौचालय टूटी फूटी सी पड़ी हुई है । जो पानी का नल का कनेक्सन है वो भी पूरी तरह से जंग खा चुकी है। और जो हाथ धोने का वाश वेसन है वो भी पूरी टूट फुट चुकी है।
कई बार लोगो द्वारा इस शौचालय को ठीक करवाने की मांग कर चुके है। परन्तु ठीक करनी तो दूर की बात अब तो ये शोचालाय खंडर मे तबदिल हो चुकी है। इसके अंदर शोच करने जाना का भी डर लगता है। अगर किसी को शौच करने के लिये जाना भी हो तो पूरा नाक और मुँह को ढक के जाना पड़ता है।
यहाँ पर सरकारी चार कार्यलय एसडीयम, तहसील, इलेक्शन, और ट्रेजरी कार्यालय होने के बाबजूद भी यहाँ पर एक ही सार्वजनिक शौचालय है। यहाँ हर रोज सैकड़ो के हिसाब से इन कार्यालयो में दूर दराज के लोग यहाँ अपना काम करवाने को आते है।जिसके लिए यह एक मात्र शोचालाय है वो भी टूट फूट चुकी है । लीगो ने प्रशासन से इसे जल्द से जल्द बनाने की मांग की है ताकि बाहर से आने वाले लोगो को शौचालय के लिए यहाँ वाह न भटकना पड़े|
जब इस बाबत यहाँ के नॉयब तहसीलदार अशोक शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्हे जानकारी है । अगले महीने तक इस शौचालय को ठेकेदार के माध्यम से पूरी तरह से ठीक करवा के लोगो के सुविधा के लिए खोल दिया जायेगा।
