सर्च अभियान में जुटे जवानों के खानपान की व्‍यवस्‍था कर रहे ग्रामीण, पर्यटकों को भी दी शरण,

--Advertisement--

Image

बादल फटने से नाले में बह गए लोगों की तलाश को सर्च अभियान जारी है। सुबह से पुलिस जवानों सहित एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय भी समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर डटे हुए हैं

कुल्लू, आदित्य

बादल फटने से नाले में बह गए लोगों की तलाश को सर्च अभियान जारी है। सुबह से पुलिस जवानों सहित एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय भी समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर डटे हुए हैं और जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

स्थानीय महिलाएं भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए जवानों को चाय व खाना खिलाकर अपना योगदान दे रही हैं। लाहुल घाटी में जगह जगह फंसे लोगों को ग्रामीणों ने शरण दी हुई है।

धार्मिक पर्यटन स्थल त्रिलोकीनाथ में पंजाब व हरियाणा के 50 से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इन श्रद्धालुओं को  त्रिलोकीनाथ मंदिर कमेटी ने शरण दी है तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई है। पुजारी बीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं और मंदिर सराय में शरण लिए हुए हैं।

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय ने बताया कि सुबह से सर्च अभियान जारी है। भारी बारिश के कारण अस्त व्यस्त हुए जनजीवन को पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विपदा की इस घड़ी में सभी लोग एकजुटता से एक दूसरे की मदद कर करे हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...