जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा ने वीरेंद्र कंवर को बेसहारा पशुओं की दयनीय स्थिति व किसानों की फसलों के नुकसान के मुद्दे पर मांग पत्र सौंपा

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

नबाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा ने सरकाघाट दौरे पर आए माननीय ग्रामीण विकास ,पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर को बेसहारा पशुओं की दयनीय स्थिति व किसानों की फसलों के नुकसान के मुद्दे पर अपना मांग पत्र सौंपा जिस पर माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया ।

गौरतलब है कि सरकाघाट इलाके में किसान इन पशुओं के कारण बहुत चिंतित हैं व कुछ इलाकों में तो किसान अपनी जमीन में फसल बोना ही छोड़ रहा है। इलाके में जितने भी गौ सदन हैं उनकी स्थिति भी खराब है व उनमें क्षमता से अधिक पशु रखे जा रहे हैं।

इन पशुओं के हमलों से कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं व सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी वृद्धि देखी गई है। मुनीष शर्मा ने कहा कि वे लगातार किसानों के हित में आवाज उठा रहे हैं और उन्होंने डली गौ सदन की चारदीवारी के लिए अपनी जिला परिषद निधि से ₹400000 की धन राशि भी स्वीकृत की है।

मुनीष शर्मा ने मांग की है कि शीघ्र ही इन पशुओं के लिए जंगलों के साथ लगती हुई भूमि पर सेंचुरी क्षेत्र बनाए जाएं व बेसहारा पशुओं को वहां शिफ्ट किया जाएl

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...