पंचायतों में महिला प्रधानों के पतियों द्वारा हस्तक्षेप को लेकर उपायुक्त को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

सिहुंता,अनिल सम्बियाल

उप प्रधान संगठन ब्लाक भटियात द्वारा खंड विकास अधिकारी भटियात के माध्यम से उपायुक्त चम्बा जी को एक ज्ञापन दिया गया।जिसमें उप प्रधानों द्वारा कुछ पंचायतों में महिला प्रधानों के पत्तियों द्वारा पंचायत कार्यों में दखलंदाजी करने बारे बात रखी।

उप प्रधान यूनियन के प्रधान जैसी राम क्या बोले

उप प्रधान यूनियन के प्रधान जैसी राम ने कहा कि भटियात ब्लॉक की पंचायतों में ज्यादातर महिला प्रधान हैं।हमारा महिलाओं के प्रति पूरी समान की भावना है। और हम उनके साथ काम करने को वचनवद्ध है। लेकिन कुछ पंचायतों में महिला प्रधानों के पत्ती पंचायत कार्यों में दखलंदाजी करते है अपनी मनमानी करते है| जिससे पंचायत के बाकी के पदाधिकारियों से तनाव की स्थिति रहती है तथा हर कार्य मे विवाद रहता है जिसके कारण पंचायत के विकास कारों पर असर पड़ता है।

कुछ एक पंचायतों में इसके ऊपर विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला माननिय न्यायालय तक पहुंच गया है।सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के मद्देनजर पंचायती राज में 50%सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की है ताकि महिलाओं को भी नेतृत्व करने का समान मौका मिले लेकिन उनकी जगह कोई और उनके अधिकारों का प्रयोग करे तो ये नारी सशक्तिकरण के भी खिलाफ है।

साथ ही उन्होने कहा कि अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी किसी भी कार्य के लिए सीधे पंचायत महिला प्रधानों के पतियो सम्वाद करते है जोकि एक बहुत गलत बात है और हम इसकी घोर निंदा करते हैं| इसलिये आज यूनियन द्वारा वी डी ओ भटियात के माध्यम से उपयुक्त चम्बा से विज्ञापन में यह बात रखी तथा उपायुक्त महोदय जी से आग्रह किया कि आप सभी विभागों को एक नोटिफिकेशन जारी करें की पंचायतों में पति प्रधान के कार्य मे जरा भी दखलंदाजी न करे तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारि भी पत्ती प्रधानों से न बल्कि पंचायत से संवाद करें।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधान, उप प्रधान संगठन भटियात जैसी राम ,सचिव नरोत्तम सिंह उप प्रधान शिव कुमार ,मीडिया प्रभारी अरुण कुमार , मुख्य सलाहकार शमशेर राणा , ज्ञान चन्द रैणा व सलाहकार मदन सिंह , लक्ष्मण सिंह , मलकीत सिंह , कोषाध्यक्ष विशाल टण्डन भटियात की ज्यादातर पंचायतों के उप प्रधान मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...