चुराह में पांच बच्‍चों की मां का पति ने किया बेरहमी से क़त्ल, जाँच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

चुराह, धर्म नेगी

उपमंडल चुराह के तहत हिमगिरी पंचायत में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय कांछी देवी पत्नी जय सिंह पुत्र लोचु गांव दयोटनार तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

उपमंडल चुराह के तहत हिमगिरी पंचायत में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय कांछी देवी पत्नी जय सिंह पुत्र लोचु गांव दयोटनार तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद संबंधित पंचायत प्रधान चंपो देवी मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद तीसा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही आरोपित पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार रात की है। जब पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इस बीच पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में पहले भी पत्नी से अक्सर झगड़ा करता रहता था। उनके 5 बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी अभी डेढ़ साल की है।

उधर थाना प्रभारी तीसा सुरेंद्र ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेने के साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से भी बात की है व उनके बयान दर्ज किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...