गांव सढूंन को जल्द संपर्क सड़क मार्ग से जोडा जाएगा- विधायक पवन नैयर

--Advertisement--

Image

विधायक पवन नैयर ने ग्राम पंचायत सिढकुंड और पहलूंई  में सुनीं जनसमस्याएं

चम्बा, भूषण गुरुंग

विधायक पवन नैयर ने आज ग्राम पंचायत सिढकुंड और पहलूंई में लोगों की समस्याएं सुनी । इस दौरान उन्होंने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया और शेष के निपटारे के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

उन्होंने युवक मंडल को 50 हजार और महिला मंडल को 25 हजार देने की भी घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायत सिढकुंड में स्कूल की चारदीवारी के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

पवन नैयर  ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार ने चहुमुखी विकास कार्य कर रही है हालांकि कोरोना वैश्विक महामारी भी प्रदेश में विकास के पहिए को रोक नहीं पाई है।

उन्होंने ग्राम पंचायत पहलूंई के गांव सढूंन को संपर्क सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...