बाढ़ ग्रसित लोगों की समस्याओं के हल की बजाय स्थानिय विधायक ने जिला कागड़ा के बोह प्रकरण की नसिहत दे डाली

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता, अनिल संबियाल

हि.प्र. कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवकता एवं भटियात चुनाव क्षेत्र पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानियां ने मोतला व बसोलथा के बाड ग्रासित क्षेत्रों का दोरा किया।

बताते चले कि अभी हाल ही में हुई भारी बरसात की तबाही के चलते मोतला गांव में भारी बरसात की वजह से साथ लगते नाले ने विक्राल रूप धारण कर लिया।व देवराज शर्मा, तिलक राज शर्मा ,नरेश शर्मा, पवन शर्मा, सजू शर्मा, उत्तमचंद शर्मा, विनोद शर्मा, खेमराज, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, मोती , प्रताप चन्द, उतम चन्द वगैरा इन पिड़ित व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों के निजी रिहायसी घर व गोशालांए उस नवाबी के मर्जर में आधे अधूरे डूव गए थे।

कुछ व्यक्तिक्यों की निजी जमीनों में लगाई गई फसलै पूर्ण रूप से नष्ट हो गई। रा•मा•पा• मोतला के कमरों के साथ-प्रांगण मे मलवा जा पहुंचा |

सहकारी सभा की उचित मूल्य की दुकान के कमरों के अन्दर मलबा जाने से राशन की बोरियां बर्बाद हो गई। अनाज़ के सड़ने की दुर्गन्ध आस पास की जगह में फैली हुई है। (P.H.C.) प्राथमिक हेल्थ सैन्टर मोतला के प्रागंण के साथ-साथ, मदन शर्मा के दुग्ध डेअरी के अन्दर मलबा पहुंच गया ।

पिडित व्यक्तियों ने पठानिया से कहा कि गनीमत यह रही कि यह सारा मंजर दिन में हुआ। अगर दिन की जगह रात को होता तो शायद यह 12-14 परिवार उस भयानक काल के ग्रास में समा जाते।

पिडितों ने पठानियों से अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि हम लोग अभी भी बारिश में अपने घरों को छोड़कर बाहर चले जाते हैं। कुछ परिवार तो स्कूल के वनामदे में अपना वसर कर रहे हैं।

पिड़ितों ने मोतला-सुखमाङ् रोड पर काम कर रहे ठेकेदार द्वारा अवैध मलवा फैकने को इसकी वजह बताई। तो वहीं साथ -साथ S.D.M. भटियात व MLA विक्रम जरियाल पर भी कभी उनकी समस्या को हल न करने के आरोप लगाए ।

पिड़ितों ने बताया कि जब हमने अपनी यह समस्या स्थानिय विधायक के घटनास्थल पर आने पर बताई तो विधायक ने किसी हल की बजाय जिला कागड़ा के बोह प्रकरण की नसिहत हमें दे डाली जिससे लोगों में भारी रोष है।

उधर जब इस संदर्भ में जब सम्बन्धित ठेकेदार अविनाश महाजन से बात की तो उन्होंने कहा कि यह जो रोड़ टूटा है, यह मेरे द्वारा 0-0R.D से 1-400RD तक तीन वर्ष पहले बनाया गया था।

मेरे द्वारा जो अवैध मलबा गिराया गया है उसकी वन विभाग ने लाखों की मेरी D.R. काट दी है। जिन लोगों के घरों के अन्दर मलवा घुसा है वह सारे सरकारी नाले मैं अवैध कब्जाधारक है।साथ ही यह सारा प्रकोप पूरे हिमाचल प्रदेश में हुआ है।

लोगों की शिकायत पर पठानियां ने मौके पर ही उपायुक्त महोदय चम्बा तथा मुख्यमंत्री हि.प्र सरकार से विडियो कान्फ्रेसिंग पर लोगों की समस्याओं को साझा किया |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...