
कोटला, स्वयंम
ग्राम पंचायत बलाह कोटला में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान रीता देवी की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर कोटला पंचायत के अंतर्गत बलाह, बडेड, बल्ला, भेड़खडड, नेरा आदि गांवों के लगभग 150 ग्रामीणों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
ग्राम सभा में कोटला पंचायत में अंत्योदय, बीपीएल परिवारों की सूची को पढा गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री घर निर्माण योजना के तहत जो लोग यह आस लगाए बैठे थे कि उनका नाम भी मकान निर्माण के लिए आया है तो उन लोगों के नाम उप प्रधान मंगल सिंह ने पढ़कर सुनाए गए जिनके नाम मकान निर्माण के लिए आए थे।
ताकि किसी को कोई गलतफहमी न रहे। पंचायत प्रधान रीता देवी ने कहा कि ग्रामसभा न होने के कारण ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य रुके हुए थे ।
जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं हो पा रहा था । और इस ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा पर भी चर्चा की गई। वहीं पंचायत उपप्रधान मंगल सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में किसी भी विभाग को कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों के सड़क, बिजली सम्बंधी एवं पेयजल संबंधी कार्य किसी अधिकारी के समक्ष न पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि बलाह कोटला पंचायत में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इस पंचायत को मॉडल पंचायत बनाया जाएगा।
इस ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया जिसके लिए प्रधान , उपप्रधान व पंचायत सदस्यो ने ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आगामी समय के लिए भी संपूर्ण सहयोग करते हुए जीआरएस अंजना देवी द्वारा लिखित रूप से कार्रवाई करते हुए अंतिम रूप दिया गया ।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान रीता देवी, उपप्रधान मंगल सिंह, जीआरएस अंजना देवी, पूर्व प्रधान सतीश कुमार ,वार्ड पंच सुमन वाला, स्वर्णा देवी, विनय, अनीता देवी, अंजना देवी सहित लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया।
