जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति कार्यक्रम का किया गया आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिलास्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया गया।

इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा, माध्यमिक पाठशाला कंडेई, उच्च विद्यालय ढलोग, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड को प्रथम, प्राथमिक पाठशाला नडीनाल, माध्यमिक पाठशाला कसाकड़ा, उच्च पाठशाला सिहुंता, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा को द्वितीय व प्राथमिक पाठशाला गुन्यिाला, माध्यमिक पाठशाला सवाई, उच्च पाठशाला सान्ह, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा जिला में सबसे अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए केंद्रीय विद्यालय पाठशाला परछोड़ को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. मंजू जरियाल, प्रकाश भारद्वाज, सरदार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला मीडिया कोआर्डिनेटर डा. कविता बिजलवान ने प्रधानाचार्यो, अध्यापकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का अभिनंदन किया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति किसी भी विद्यालय के रीढ़ होती है। जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान ग्रहण करने वाली समितियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में आए शिक्षा खंड सुंडला के अध्यापक युद्धवीर टंडन और चुवाड़ी ब्लाक के सुरेंद्र कुमार की भी प्रशंसा की जोकि हर घर पाठशाला के सामग्री निर्माण कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...