साहब! मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, सामने आया मायके वालों का दर्द

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

21 जुलाई को थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत पौनज के सबाना गांव की अनिता कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ घर के भीतर पाया गया था।

अनिता कुमारी की मौत पर उसके पिता ज्ञानचंद भाई राजेश कुमार मामा विपन कुमार और ज्ञानचंद के भाई कर्म दास ने संयुक्त बयान में कहा है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या हुई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच करें आत्महत्या के इस मामले की जांच को लेकर पीडि़त परिजनों ने सुजानपुर उपमंडल अधिकारी को भी मांगपत्र दिया है।

मृतका के पिता ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस और मृतिका के परिजनों के आने से पहले ही ससुराल पक्ष ने शव को उतार कर बेड पर लिटा दिया था। यह शव किसने उतारा, किस के सामने उतारा, इसकी जांच होनी चाहिए।

उधर, संबंधित विषय पर सुजानपुर थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें हैंगिंग डेथ कारण बताया गया है। अन्य पहलुओं की जांच बिसरा रिपोर्ट आने के बाद होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...