पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग को बालिका गृह भेजा

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

जिला मंडी के करसोग में पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग को पुलिस ने बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने उसे बालिका गृह में भेजने के आदेश दिए हैं।

करसोग क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग की मां जिला सोलन में निजी क्षेत्र में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। घर में बाप, बेटी व बेटा रहता था। नाबालिग ने एक दिन अपने रिश्तेदार लड़की को बताया कि उसका पिता अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं।

मां को इस कृत्य का पता चलने पर उसने पति के खिलाफ करसोग पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है।

शनिवार को पुलिस ने नाबालिग को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया। बाल संरक्षण समिति मंडी के चेयरमैन दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि आरोपित की पत्नी के बयान दर्ज करने के बाद पीडि़ता को बालिका गृह में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...