शैलजा राणा की शादी में मदद के लिए आगे आए भाजपा नेता किशोर राणा

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट के रोपड़ी पंचायत,नौणू के निवासी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य किशोर राणा ने शैलजा राणा सुपुत्री रत्न चंद राणा गांव शोट-कुठेहड निवासी की बेटी की शादी में जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी है।

बता दें बेटी शैलजा राणा के माता-पिता अति निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं तथा स्वस्थ्य ठीक न रहने के कारण अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हैं। इस बात का पता जब किशोर राणा को चला तो वह खुद परिवार की सहायता के लिए उनके घर पहुंच गए|

इस नेक काम के लिए उनके साथ में लगभग पचास की संख्या स्थानीय लोग भी शादी में गए और उन्होंने भी स्वेच्छा अनुसार राशि बेटी को भेंट की। ऐसा नहीं किशोर राणा इस कोविड-19 में अब दर्जनों भर लोगों की सहायता कर चुके हैं।

इनके इस नेक कार्य को देखते हुए मुकेश राणा, मधू मोहन ठाकुर,सोनू, गोल्डी, रशील राणा, बंटी, अतुल, काला राम, सुनील, पप्पू, संजय, काकू ,आशु, जितेंद्र, वीर सिंह, प्रदीप, अनिल पालशरा आदि ने काफ़ी सराहना की है। किशोर राणा सदैव जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आते रहते हैं।

किशोर राणा जो उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रोपडी के गांव से संबंध रखते हैं इनकी जीवनशैली की कहानी भी एक ग़रीब और मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं पर आज इनकी अच्छी शिक्षा और कड़ी मेहनत ने इन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया है कि जहां भी जरूरतमंद और असहाय लोग मिले उनकी तुंरत सहायता करने के लिए आगे हाथ बढ़ाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...