सीएम के नॉर्थ जोन के मीडिया कॉर्डिनेटर विश्व चक्षु ने धर्मशाला में संभाला कार्यभार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर के रूप में विश्वचक्षुपुरी ने पदभार संभाल लिया है। विश्वचक्षु पुरी ने बताया कि उन्हें कांगड़ा-चंबा, ऊना व हमीरपुर जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अाभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस जिम्मेदारी से निभाने के लिए खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

चक्षु पुरी धर्मशाला में कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी सुझाव मीडिया के साथियों की तरफ से अाए हैं उन सुझावों पर भी काम होगा।

मुख्यमंत्री के नॉर्थ जोन के मीडिया कॉर्डिनेटर विश्व चक्षु पूरी ने दूसरी राजधानी धर्मशाला के सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया। धर्मशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व धर्मशाला के समस्त मीडिया कर्मी भी विशेष रूप से स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे।

डीपीआरओ विनय धीमान व धर्मशाला मीडिया के लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। विश्व चक्षु पूरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, चंबा, ऊना व हमीरपुर की उन्हें जिम्मेदारी सोंफी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार व जनता के बीच मीडिया सेतु की भूमिका में रहा है, इसे ओर सुदृढ किया जाएगा। इस दौरान मीडिया के लोगों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस मौके पर गायत्री कपूर व कौल सहित गणमान्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...