हिमाचली लोक गायिका नीरू चांदनी से 88 हजार की ठगी

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। शातिर ने मिनटों में उनके खाते से 88 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शातिर ने सबसे पहले हिमाचली लोकगायिका के भाई की आईडी हैक की। उसके बाद शातिर ने लोकगायिका से कहा कि उसे किसी से कुछ पैसे लेने हैं। एक आदमी आपको कॉल करेगा। आपने उससे पैसे अपने खाते में ले लेना। उसके बाद लोकगायिका को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने गूगल पे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद शातिर ने 88 हजार रुपये लोकगायिका के खाते से उड़ा लिए।

ठगी का पता चलने के बाद लोकगायिका ने इसकी शिकायत पुलिस थाना के साथ साइबर सेल कुल्लू को भी दी है। नीरू चांदनी ने कहा कि साइबर क्राइम के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। भोले-भाले लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ हुई ठगी दूसरों के साथ न हो। इसलिए एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधित जानकारी, ओटीपी और पिन नंबर शेयर न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...