
शाहपुर, नितिश पठानियां
काँगड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आए विपक्ष कांग्रेस नेता एव विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, पूर्व सांसद चौधरी सांसद कुमार और नवनीत शर्मा के साथ भारी बारिश से राजोल में हुए क्षतिग्रस्त मकानों ओर पीड़ित परिवारों से मिल कर उनका हाल जाना।
मुकेश अग्निहोत्री ने भारी बारिश से पीड़ित परिवारों को हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया। मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बड़ी शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री का दौरा होने पर भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के पास हुए नुकसान का ओर पीड़ित परिवारों तक अभी तक कोई मदद नही पहुँची।
