72 घंटों से अधिक समय तक सरोग गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान

--Advertisement--

Image

सिहुंता, अनिल संबियाल

तहसील सिहुन्ता के अन्तर्गत पिछले 72 घंटों से सरोग गांव के 250घरों की बिजली गुल है। बिजली गुल होने का कारण पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्म खराब होने से इलाके में बिजली गुल है। जिससे लोगों को रात का खाना भी अंधेरे में ही बनाना पड़ा। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बिना बिजली के प्रभावित हो रही है।

लोगों ने बिजली की समसया बारे विद्युत बोर्ड को भी अवगत करवा दिया है, पर अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बिजली बहाल न होने से लोगों में भारी रोष है। लोगों में अनिल ठाकुर, विजय कुमार , कुलदीप डोगरा , चमन , कुलदीप , ओम प्रकाश, दीप राज, संदीप कुमार, ओंकार सिंह, साधु राम आदि का कहना है पिछले तीन दिनों से सरोग गांव के 250 घरों में बिजली गुल है।

बिजली की समस्या के बारे में विद्युत बोर्ड को अवगत करवा दिया था। पर अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। उन्होंने बोर्ड से जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने का आग्रह किया है।

इस मौके पर जब बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता कुलजीत सिंह परमार ने बताया की विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्म को रिपेयर करने में लगे थे लेकिन रिपेयर न होने पर नया ट्रांसफार्म रखा जाएगा | जिसके लिए एक दिन का समय लगेगा उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...