बनेर खड्ड में पानी के तेज बहाव में बेखौफ नहा रहे पर्यटक, अचानक पानी आने से गवानी पड़ सकती है जान

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

कांगड़ा के बायपास सड़क के किनारे बनेर खड्ड में चेतावनी के बावजूद भी नहीं मानते बाहर से आए यात्री, जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव में नहाने के लिए एकसाथ उतर रहे कई यात्री। गौर हो कि अभी हाल ही में पिछले कल भागसुनाग में तेज पानी के बहाव ने काफी नुकसान मचाया था जिससे सकोह, रजोल में काफी घरों को नुकसान पहुंचा था।

कांगड़ा जिले के तमाम नदियां उफान पर इस समय बह रही है ओर बनेर खड्ड में इस समय भी पानी का तेज बहाव है। स्थानीय लोगों द्वारा सुबह से ही कई बार यात्रियों को पानी में ना जाने की सलाह दी जा रही है ऐसे में यदि पानी का बहाव एकदम से तेज आ जाता है तो यह यात्री पानी के तेज बहाव में बह भी सकते हैं। जिससे भारी जान माल का नुकसान हो सकता है।

प्रशासन का इस ओर ध्यान ना होने के चलते बाहर से आए पर्यटक व यात्री बेखौफ बनेर खड्ड में नहाने के लिए जा रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...