आवारा सांड के हमले से चमन लाल की टांग की हड्डी फ्रैक्चर।

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

 

उपमंडल जवाली में दिनोंदिन आवारा सांडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी देर सायं आवारा सांड ने लुधियाड निवासी चमन लाल पुत्र रतन चंद पर अचानक हमला करके घायल कर दिया। इस हमले में चमन लाल की टांग की हड्डी टूट गई।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार चमन लाल शुक्रवार शाम को काम से घर वापिस आ रहा था कि अचानक ही आवारा सांड ने उस पर धावा बोल दिया। चमन लाल जोरशोर से मदद के लिए चिल्लाया तो लोग उसको बचाने के लिए आए।

 

स्थानीय लोगों ने आवारा सांड से चमन लाल को बचाया तथा उसको उपचार हेतु ले गए। चमन लाल की टांग की हड्डी टूट गई है तथा उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गरीब होने के नाते उसके इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं।

 

बीडीसी शिंपु जरियाल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि चमन लाल की आर्थिक सहायता की जाए ताकि उसका इलाज हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...