प्रदीप को रेस्क्यू करवाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी राम लाल ठाकुर ने कहा कि पिछले कल भाखड़ा डैम के समीप गोविंद सागर झील में एक युवक प्रदीप कुमार पुत्र जगदीश राम गांव खुलमी के बोट पलटने से लापता हुआ था, उनके परिवार को राम लाल ठाकुर ने होंसला रखने की बात की है और प्रदीप कुमार के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात की है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार का बोट भाखड़ा के नजदीक गलूआ बस्ती के पास डूब गया था। प्रशासन ने हरकत में आकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवा दिया गया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बी बी एम बी के गोताखोरों की सहायता ली जा रही है औए प्रशासन प्रदीप के परिवार को हर संभव मदद भी पहुचाएं। राम लाल ठाकुर ने कहा प्रदीप कुमार का बोट के साथ पानी मे डूब जाना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

 

प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर बीबीएमबी के माध्यम से सर्च ऑपरेशन शुरू करवा दिया है। भाखड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान और वर्तमान में उप प्रधान प्रभात चंदेल के बताया कि पुलिस के जवान और होमगार्ड के जवानों के साथ साथ स्थानीय लोग भी सहायता के लिये वहां पर मौजूद हैं।

जारीकर्ता
हेम चंद, निजी सचिव
विधायक श्री नयना देवी जी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...