दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार से आ रही कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

 

वीरवार देर शाम बनखंडी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमे बनखंडी के भरदूं गांव के निवासी अनिल बाहड़ी की पत्नी रित्तु बाला जिसकी उम्र लगभग 45 साल है, शाम के समय बनखंडी बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी कि पीछे से आ रही एक कार CH01 CA3455 ने उसे टक्कर मार दी,

 

ये टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की महिला सडक से दूर जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना की खबर सुनते ही उक्त महिला के परिजन घटना स्थल पर पहुँच गये व उसे उपचार हेतु टांडा हस्पताल ले जाया गया परन्तु उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

 

इस दौरान मौका पाकर वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। चौकी रानीताल से हैड कांस्टेबल यशपाल और आर्डिनरी हैड कांस्टेबल विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस हादसे के बारे में देहरा पुलिस को सूचित किया जिन्होंने देहरा में नाका लगाकर उक्त गाड़ी को पकड़ लिया। महिला के तीन बच्चे हैं।

 

डी.एस.पी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक अजय कुमार पुत्र पूर्ण चंद गांव सेराथाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है इसके साथ ही गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...