बड़ी खबर: मारपीट के बाद हटाए गए बृजेश सूद को सरकार ने फिर से एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा के पद पर लगाया

--Advertisement--

Image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान पुलिस अफसरों में हुई मारपीट के बाद हटाए गए एडिशनल एसपी बृजेश सूद को सरकार ने फिर से एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा के पद पर लगाया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा का कार्यभार देख रहे पुनीत रघु रिलीव कर दिया है।

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान पुलिस अफसरों में हुई मारपीट के बाद हटाए गए एडिशनल एसपी बृजेश सूद को सरकार ने फिर से एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा के पद पर लगाया है।

मुख्यमंत्री सुरक्षा का कार्यभार देख रहे पुनीत रघु को रिलीव कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान 23 जून को मुख्यमंत्री के सामने पुलिस अफसरों में मारपीट हुई थी।

सरकार ने 25 जून को जांच में मिले आरोपों के चलते सरकार ने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह और पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रहे एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया था।

 

एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद को एडिशनल एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद से रिलीव कर पुलिस मुख्यालय से अटैच (संबद्ध) कर दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...