रक्कड़ और परागपुर में 129 लाभार्थीयों को बांटे 28 लाख के चेक

--Advertisement--

Image

प्रागपुर, आशीष कुमार

 

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रक्कड़ और परागपुर में लगभग 129 पात्र लाभार्थीयों को लगभग 28 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश सरकार हर पात्र व्यक्ति की सहायता के लिए कृतसंकल्पित है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा सहायता राशि यदि किसी क्षेत्र में उपलब्ध करवाई गई है, तो वह जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त उनके स्वयं के डिस्क्रीश्नरी ग्रांट से भी करोड़ों रूपये की सहायता राशि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पात्र परिवारों को सहायता के रूप में दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दी गई सहायता राशि में से ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बिमार चल रहे रोगियों के उपचार हेतु आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों की आर्थिक सहायता, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता हेतु यह राशि वितरित की गई है।

 

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह कोई भी कार्य मानवता को आधार मानकर करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका ध्यय केवल जसवां परागपुर की जनता को हर संभव सहायता और सुविधा उपलब्ध करवाना है और इसके लिए वह कभी भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जाति या राजनीतिक दल नहीं पुछते।

 

उन्होंने कहा कि शायद इसी कारण आज पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सहायता राशि के चेक उनके विधान सभा क्षेत्र के पात्र परिवारों और व्यक्तियों को वितरित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...