शाहपुर: केवल सिंह पठानिया ने पेट्रोल, डीजल और बढ़ती महगाई पर घेरी प्रदेश सरकार

--Advertisement--

Image

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की सद्दू पंचायत से पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महगाई पर घेरी प्रदेश सरकार,

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

केवल सिंह पठानियां ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता के बीच जनता के कुशल क्षेम पूछने के लिए जनता के बीच जाने का कार्यक्रम तय किया। जिससे शाहपुर की जनता अपने आप को अकेली न समझे कांग्रेस पार्टी शाहपुर हल्के की जनता के साथ है।

इसी के तहत केवल सिंह पठानियां ने आज उपमंडल शाहपुर कि सद्दू पंचायत में एक कार्यक्रम में शिरकत की और करोना महामारी के चलते लॉक-डॉन के बाद जनता के बीच जनता का कुशल क्षेम पूछने पहुंचे।

 

केवल सिंह पठानियां ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर शाहपुर की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर से ले जाकर, शाहपुर की जनता के साथ भाजपा सरकार ने अन्याय किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी शाहपुर के हक के लिए जी जान से लड़ेगी ओर शाहपुर की जनता का सम्मान बापिस करवाएगी।

 

इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े कांग्रेस पार्टी पीछे नही हटेगी और जनता के साथ खड़ी रहेगी। केवल सिंह पठानियां ने कहा कि कांगड़ा की जनता अब भाजपा की बिदाई का मन बना चुकी है क्योंकि भाजपा सरकार ने कांगड़ा की जनता से छल करके कांगड़ा की जनता को धोखा दिया है। और हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार नाकाम रही है।

 

पठानियां ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने जनता से झूठ बोल कर सत्ता हथियाई और आज जनता को पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों ओर महगाई को बढ़ा कर तोहफा दिया है।पठानियां ने कहा कि यही भाजपा पार्टी महगाई, पेट्रोल, डीजल ,गैस ओर नोजवानो को रोजगार देने पर कांग्रेस को कोसती थी।तब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि दिल्ली में बैठी सरकार नाकाम है।

 

भाजपा पार्टी के नेताओ ने जनता को झूठे साज बाग दिखाए और जनता ने भाजपा की चिकनी चुपडी बातों में आकर देश की बागडोर भाजपा पार्टी को सोंपी और भाजपा पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने ।  प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सरकार ने देश की जनता जो खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया।

 

आज बही महगाई, पेट्रोल, डीज़ल , गेस की कीमतों में घटने के बजाए दुगनी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर फेल हो चुके है। प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने जनता को झूठ और धोखा करके सत्ता हथियाई।

 

पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करोना काल मे संकट के समय जनता को धोखा दिया है। और हर मोर्चे पर फेल हो रही है। पठानियां ने शाहपुर की जनता से अपील की है कि शाहपुर में विकास को आगे ले जाने के लिए 2022 में शाहपुर हल्के में कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाये और शाहपुर को मॉडल विधानसभा बनाने में अपना योगदान दे। जिससे विकास में पिछड़े हुए शाहपुर क्षेत्र को आगे ले जाया जा सके। नोजवानो को रोजगार अबसर मिल सके।

 

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,बुधि सिंह जम्वाल,प्रदीप सिंह बलोरिया, करनैल सिंह जम्वाल,पंजाब सिंह,सुरजीत सिंह उप प्रधान,विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी, तिलक राज सेवादल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, उत्तम सिंह पूर्व उप प्रधान, केहर सिंह,रमेश सिंह,भगवान दास,जगदीश चन्द,दिनेश शर्मा,अरविंद,सुशील कुमार, कर्म सिंह,अर्जुन सिंह,ललित रानी वार्ड पंच,पम्मी मन्हास वार्डपंच, अखिल पठानिया युवा कांग्रेस,उमा देवी,विशाल चौधरी वार्ड पंच,आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...