हिमाचल: ट्रैकिंग पर निकले दो युवा 250 मीटर खाई में गिरे, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

ट्रैकिंग पर निकले दो युवा 250 मीटर खाई में गिरे, मौके पर मौत, देर रात को एक युवक का पेट खराब हो गया। जो अपने साथी के साथ शौच के लिए जंगल में गया। अचानक पैर फिसलने पर उसने बचाव के लिए अपने साथी का सहारा लिया। लेकिन रात के अंधेरे में दोनों युवक करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गए।

मंडी, नरेश कुमार 

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दो युवाओं की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक द्रंग हल्के के बदार क्षेत्र की मैहनी पंचायत के चार युवाओं का ग्रुप पराशर के लिए पैदल ट्रैकिंग  पर निकला था। युवा रात को पराशर से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर टेंट लगा कर रात गुजार रहे थे।

 

देर रात को एक युवक का पेट खराब हो गया। जो अपने साथी के साथ शौच के लिए जंगल में गया। अचानक पैर फिसलने पर उसने बचाव के लिए अपने साथी का सहारा लिया। लेकिन रात के अंधेरे में दोनों युवक करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गए। दोनो युवकों की मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि दोनों युवक कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस घटना से द्रंग क्षेत्र में गमगीन माहौल है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, निर्जला ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि हादसे की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...