फौजी पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव फेंका नाले में

--Advertisement--

Image

सोनीपत, व्यूरो 

 

हरियाणा के सोनीपत में पति द्वारा कथित रूप से गर्भवर्ती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। महिला के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार दिया है। आरोपी पति सेना का जवान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बरोदा पुलिस थाने के प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि महार गांव के पास नाला संख्या-8 में महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके पति गुलशन ने उसकी दहेज के लिए हत्या की है। उन्होंने गुलशन के पिता, मां व भाई पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

सभी आरोपी अभी फरार हैं।                           जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को रोहतक स्थित मायके से लाते वक्त रास्ते में घटना को अंजाम दिया और स्वयं फोन कर इसकी जानकारी महिला के घरवालों को दी।

 

पीड़िता का मायका रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में है। उसके पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति (25) की शादी 15 दिसंबर 2020 को गोहाना में गौतम नगर निवासी गुलशन के साथ की थी। गुलशन सेना का जवान है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ज्योति को उसका ससुर, सास, देवर व पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और गाड़ी, सोने की चेन, एसी और 10 लाख रुपये नकद मांग रहे थे और उसके साथ मारपीट करते थे।

 

पिता ने बताया कि गुलशन गुरुवार शाम को ज्योति को मायके ले आया था और शनिवार सुबह पांच बजे दोनों गोहाना के लिए निकले थे। गुलशन ने ही बताया कि वह महार गांव के पास है और ज्योति बोल नहीं रही जिससे घबराए वे मौके पर पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...