मिड डे मील वर्कर्ज को तोहफा, बढ़ी सैलरी देने को अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

प्रदेश के 22 हजार मिड डे मील वर्करों को राहत भरी खबर है। अब सभी स्कूल प्रिसिंपल को बढ़ा हुआ वेतन मिड डे मील वर्करों को देना होगा। शिक्षा विभाग ने सभी प्रिसिंपल को इन आदेशों को लागू करने को कहा है।

 

अप्रैल 2021 से वर्करों को 300 रुपए बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। राज्य के सरकारी स्कूलों में प्रदेश सरकार की अधिसूचना के बाद अब मानदेय में 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में सभी स्कूल प्रिसिंपल को तुरंत प्रभाव से सभी अधिसूचना को लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

प्रदेश के करीब 22 हजार मिड डे मील वर्करों के मानदेय में सरकार ने 300 रुपए की बढ़ोतरी की है। इन कर्मियों को अब 2600 रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। पहले इन्हें 2300 रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाता था। बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल महीने से लागू होगा।

 

अप्रैल और मई का मानदेय एरियर के रूप में मिलेगा, जबकि जून महीने का मानदेय बढ़कर आएगा। संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजादी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में मिड डे मील वर्करों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इसको लेकर विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...